Updated On: 30 Oct, 2025
ग्राम मझटोलिया में भालू के हमले से महिला की दर्दनाक मौत — ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की जांच
जैतपुर। थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम मझटोलिया में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला रोज की तरह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन जंगली जानवर के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी। वन परिक्षेत्र केशवाही की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते जंगली जानवरों की आवाजाही पर चिंता जताई है और वन विभाग से सुरक्षा के उचित उपाय करने की मांग की है

Leave a Reply