Updated On: 21 Nov, 2025

लमाटोला में लापता नाबालिग का घर के पीछे कुएं में तैरता मिला शव — कोतमा में सनसनी

कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम लमाटोला में मंगलवार रात से लापता हुई 14 वर्षीय प्रभा दिवेदी उर्फ़ आशु, पिता प्रेमनिवास शर्मा, का शव आज घर के पीछे स्थित कुएं में मिला। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन जारी रखी, उसी दौरान कुएं में बच्ची का शरीर दिखाई दिया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रभा मंगलवार रात पढ़ाई के दौरान मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद नाराज़ थी और सुबह उसके कमरे में न होने पर परिजनों ने खोज शुरू की थी। अब उसका शव इस हाल में मिलना पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दुखद घटना बन गया है।

कोतमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मृत्यु मानते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

गाँव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।