मुख्यमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट तेज, जैतपुर में प्रशासन अलर्ट
जैतपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जैतपुर विधानसभा के भाटिया में आयोजित होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार ने संभावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच स्थल, आमसभा क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन और आपात सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति में व्यवस्था में कमी न रहे।
कलेक्टर ने किया अधिकारियों के साथ स्थल की भौगोलिक स्थिति, भीड़ प्रबंधन और जनसुविधाओं को लेकर सुझाव रखे। वहीं कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।
हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हुई हैं, उससे कार्यक्रम तय माना जा रहा है। भाटिया क्षेत्र में संभावित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अब सभी की नजरें शासन स्तर से होने वाली औपचारिक पुष्टि पर टिकी हुई की

Leave a Reply