Updated On: 06 Jan, 2026

जैतपुर–भटिया में सीएम मोहन यादव का दौरा टला, 9 जनवरी का कार्यक्रम रद्द

जैतपुर–भटिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर मची राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का 9 जनवरी को जिले के भटिया आगमन प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह दौरा अब आगे खिसक गया है।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह दौरा अब फरवरी महीने में होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दौरे को लेकर तैयारियों की चर्चा के बीच अचानक कार्यक्रम टलने से प्रशासनिक अमले और स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
👉 नई तारीख और आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है।