Updated On: 29 Jan, 2026

जिले में थाना प्रभारियों के तबादले, कई थानों की कमान बदली

जारी प्रशासनिक आदेश के तहत शहडोल जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सोहागपुर थाना अब अरुण पांडे के नेतृत्व में काम करेगा। वहीं, लंबे समय से सोहागपुर थाना प्रभारी रहे भूपेंद्र मणि पांडे को अमलाई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में अमलाई थाना संभाल रहे जयप्रकाश शर्मा को जैतपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक को ब्यौहारी थाने की कमान सौंपी गई है।
प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।